spot_img
12.1 C
New Delhi
Friday, December 8, 2023

2022 को ‘आसियान-भारत मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाएंगे : PM Narendra Modi

नई दिल्ली:  PM Narendra Modi ने 18वें ‘आसियान-भारत सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आसियान देशों के साथ India की पुरानी मित्रता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि India और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परम्पराएं, भाषाएं, ग्रन्थ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान आदि में दिख जाते हैं। आसियान की एकता और केन्द्रीयता हिन्दुस्तान के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है। कोरोना (Covid) काल में आपसी संबंध और मजबूत हुए हैं।

भ्रम में मत रहिए कि मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे : Prashant Kishore

Video Confrencing के जरिए भारत-आसियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि – दुनिया अब भी कोविड से जूझ रही है। कोविड काल में हिंदुस्तान को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा हैं। कोविड महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी मंथन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – वर्ष 2022 में हमारी पार्टनरशिप के 30 वर्ष पूरे होंगे। हिंदुस्तान भी अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करेगा। मुझे बहुत हर्ष है कि इस महत्वपूर्ण पड़ाव को हम ‘आसियान-भारत मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाएंगे।

18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कोविड महामारी, अंतर्राष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर केंद्रित है। इसके साथ ही सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा होगी।

विदेश यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इटली और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। इस दौरान मोदी जी-20 शिखर वार्ता में हिस्सा ले सकते हैं। दो दिवसीय शिखर वार्ता 30 अक्तूबर से इटली में शुरू हो रही है। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ग्लासगो, ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 की अहम बैठक में दुनिया से अफगानिस्तान पर संयुक्त दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 8, 2023 11:11 AM
533,305
Total deaths
Updated on December 8, 2023 11:11 AM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 8, 2023 11:11 AM
0
Total recovered
Updated on December 8, 2023 11:11 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles