spot_img
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

सालों बाद जब Milind Soman ने किया मेड इन इंडिया पर रैंप वॉक तो…

नई दिल्ली। एक्टर कम मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपनी फिटनेस के लिए हमेशा युवाओं के आकर्षण के केंद्र में रहते हैं। लोगों को मिलिंद की फिटनेस इतनी पसंद है हर कोई उनकी तारीफ करता रहता है। 55 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। आए दिन अपने फिटनेस वर्कआउट, फिटनेस रूटीन, डाइट को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अब तक उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है। ऐसे में हाल ही में जब मिलिंद सोमन रैंप पर उतरे तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। औऱ फीमेल फैंस को तो एक्टर का अंदाज काफी पसंद आया।

शादी की तैयारी के लिए Ranbir-Alia पहुंचे जोधपुर !

बात हो रही है एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में रैंप वॉक की। जहां पर वॉक करके मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं। जाहिर है कि हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में नजर आते हैं। लेकिन इस बार मिलिंद का अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। इस बार मिलिंद सोमन धोती पहनक रैंप वॉक करने उतरे। ऐसा मिलिंद ने 26 साल बाद किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MTV India (@mtvindia)

सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू के नए प्रोमो वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। अपने इस स्पेशल अंदाज में मिलिंद सोमन बहुत हॉट लग रहे हैं। उन्हें देखकर मलाइका अरोड़े के होश उड़ गए हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में यह बताया है कि वह 26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे हैं।

1995 में मिलिंद सोमन अलिशा चिनॉय की सुपरहिट एल्बम मेड इन इंडिया के म्यूजिक वीडियो में फीचर हुए थे। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने मॉडलिंग के दिनों की पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 56 की उम्र में भी बहुत फिट हैं। पीएम मोदी भी उनकी फिटनेस के कायल हैं। खास बात ये है एक्टर को लेकर कि मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है।

खतरों के खिलाड़ी के विजेता बने Arjun Bijlani, दिव्यांका रही पहली रनरअप

मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली। इसके बाद टीवी सीरियल ‘कैप्टन व्योम’ ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था। इन दोनों जॉनर में फिट बैठने के बाद मिलिंद ने बॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी कामयाबी हासिल की।मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 2:09 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 2:09 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 2:09 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 2:09 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles