spot_img
19.1 C
New Delhi
Friday, December 8, 2023

लॉकडाउन में नहीं खराब होगें आपके रिश्ते, इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली। रिश्तों का खराब होना अक्सर उन लोगों के ऊपर ही होता है जो इसमें होते है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ रिश्तों में प्यार, अपनापन और सच्चाई बहुत होती है परंतु फिर भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाते है। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों कोई ना कोई गलती कर रहे होते है जो उनको भी नहीं पचा होता है।

Lunar Eclipse 2021 : पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें

Buddha Purnima: जानें कब और कैसे बनाई जाती है बुद्ध पूर्णिमा, और क्या है इसका महत्व

वहीं हाल में देश में लॉकडाउन चल रहा है उसमें तो ना जानें कितने रिशतों ने अपना दम तोड़ा है। ऐसें में तो अच्छे से अच्छे रिश्ते भी टूट गए है। लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से देखा जा रहा है कि कई लोगों की अपने पार्टनर से बन नहीं रही है और कई बार उनके बीच तकरार भी हो रही है। तो आज हम आपको बताते है कुछ ऐसी टिप्स जिनको फॉलो करने से आपका रिश्ता बचा रहेगा।

1. पुरानी कड़वी बातों को याद ना करें- कई बार कुछ लोग इन कड़वी यादों को लेकर बैठ जाते हैं। इससे आपका तो मूड खराब होता ही है, लेकिन साथ ही आपके पार्टनर का भी मूड खराब होता है। इसलिए ऐसी यादों को याद करके आप अपना रिश्ता खराब करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। इसलिए ध्यान रखें कि क्या याद करना है क्या नहीं।

2. काम में मदद करें- आप लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं, तो आपको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। आप घरेलू कामों में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। जैसे- खाना बनाने में, घर के काम में आदि। इससे भी आपके अपने पार्टनर संग संबंध अच्छे होंगे।

3. पार्टनर की राय को महत्व दें- अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर की बातें सुननी चाहिए और उन्हें महत्व देना चाहिए। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग दूसरों की ना बातें सुनते है और ना मानते है।

4. बहस में न उलझे- कई बार पार्टनर्स के बीच ऐसी बातें हो जाती हैं, जिसकी वजह से मामूली बातों पर भी बहस होने लगती है। आपको इस बहस से बचना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि हर बात को लेकर दोनों पार्टनर में सहमति बन जाए। ऐसे में आपको इस मुद्दे पर बहस नहीं करनी चाहिए। हमेशा ही बहस से बचें।

5. समय बिताएं- लॉकडाउन में आप घर पर हैं, तो अपने पार्टनर का ध्यान रख सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं, कई बातें शेयर कर सकते हैं आदि। इसके अलावा आप पार्टनर संग रोमांटिक पल भी बिता सकते हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
533,305
Total deaths
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
0
Total recovered
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles