spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Youtuber Harassment in Mumbai: मुंबई में विदेशी महिला यू-ट्यूबर से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Youtuber Harassment in Mumbai: मुंबई में विदेशी महिला यू-ट्यूबर से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Breaking Desk | BTV bharat

कोरियाई महिला YouTuber मुंबई की सड़क से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी दो लड़के उसके पास आते हैं। वे उससे बात करने की कोशिश करते हैं। एक लड़का लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही युवती का हाथ पकड़ लेता है और उसे अपनी स्कूटी पर बैठने के लिए कहता है।

युवती के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है

युवती इन्कार करती है और ‘बाय-बाय’ कहकर पीछा छुड़ाने की कोशिश करती है। इसके बाद युवती लाइव वीडियो के दौरान ही अपने ठिकाने की ओर जाने लगती है। युवक अपनी बाइक लेकर फिर उसके पास आ जाते हैं। वो उसे लिफ्ट देने की बात कहते हैं, लेकिन युवती जवाब देती है कि उसका घर पास ही में है। वो चली जाएगी। युवती के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। युवती की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि यह देश की प्रतिष्ठा का सवाल है। मुंबई जैसे महानगर में राह चलते युवती के साथ छेड़छाड़ कैसे हो सकती है। वहीं, पुलिस की तत्काल कार्रवाई की तारीफ भी की जा रही है।

ये भी पढ़े: Mohammad Sharif: ढाई फुट के शरीफ को चाहिए घरवाली, DM से लगा दी अपने निकाह की गुहार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles