spot_img
32.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

भारत में कल लॉन्च होगी नई एसयूवी 2021 Volkswagen Tiguan, जानिए फिचर

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई एसयूवी 2021 Volkswagen Tiguan कल यानि 7 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस एसयूवी कार में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें इंजन और एक्सटीरियर बदलाव नजर आएंगे। साथ ही इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे।

भारत में Bounce Infinity E1 स्कूटर लॉन्च, मार्च में शुरू होगी डिलीवरी

2021 Volkswagen Tiguan एक एसयूवी कार है और धर्ड जनरेशन मॉडल है। जो ग्लोबल मार्केट में पहले से ही लॉन्च हो चुकी है। इस एसयूवी कार को इस साल मार्च में शोकेस किया जा चुका है। इसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते यह भारत समेत कई देशों में लॉन्चिंग देर से हो रही है। इस कार का भारत में लॉन्च कल यानी 7 दिसंबर को होगा। साथ ही इसमें कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

2021 Volkswagen Tiguan

Volkswagen Tiguan 2021 में होंगे बदलाव

Volkswagen Tiguan पुराने मॉडल की तुलना में कुछ अलग नजर आएगी। आइए लॉन्च से पहले इसके लुक, फीचर्स और संभावित कीमत को जान लेते हैं। न्यू Volkswagen Tiguan एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी, जिस पर फॉक्सवेगन पहले से कई कई बना रही है। इस कार में ज्यादातर बदलाव इंजन को लेकर ही किए गए हैं।

2021 Volkswagen Tiguan

Volkswagen Tiguan 2021 का इंजन

फॉक्सवेगन की अपकमिंग कार में 2।0 लीटर का चार सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर इंजन मिलेगा। इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा और इसी तरह का स्टैंडर्ड गियरबॉक्स भी है। यह इंजन अधिकतर 190एचपी की पावर जनरेट कर सकता है। साथ ही यह 320 NM का पीक टॉर्क पैदा कर सकेगा, जो पुराने टीडीआई डीजल इंजन के आसपास है, जो 40hp की पावर और 340 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। Volkswagen की इस कार में कंपनी का MOTION all-wheel-drive सिस्टम होगा।

2021 Volkswagen Tiguan

Volkswagen Tiguan 2021 एक्सटीरियर

Volkswagen Tiguan 2021 के एक्सटीरियर पर काम किया गया है और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नए फ्रंड ग्रिल होगी, जो क्रोम एसेंट के साथ आती है। साथ ही इसमें एलईडी मैट्रिक्स हैंडलैम्प दिए गए हैं। इनमें एलईडी लैंप भी मौजूद है। साथ ही एलॉय व्हील्स को और अधिक आकर्षक बनाया गया है। बैक साइड में एलईडी टेल लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी स्लिम नजर आती हैं।

हालांकि इंटीरियर पर से अभी भी कंपनी ने पर्दा डाला हुआ है। ग्लोबल मॉडल के मुताबिक, इस कार में अंदर एक बड़ा इफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। साथ ही इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें पेनोरोमिक सनरूफ मिलेगा। इसमें 30 कलर एंबीयंट लाइटिंग मौजूद हैं। यह एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के संग दस्तक देगा। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के अलावा कई अच्छे फीचर्स भी मिलेंगे।

2021 Volkswagen Tiguan

Volkswagen Tiguan 2021 की खूबियां

फॉक्सवेगन में कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईएसपी, रियर व्यू कैमरा और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम दिया गया है, जो कई अन्य फीचर्स के साथ दस्तक देगा।

Volkswagen Tiguan 2021 की कीमत

Volkswagen Tiguan 2021 की कीमत करीब 28 लाख (एक्स शो रूम) रुपये हो सकती है। हालांकि अभी कीमत को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल कंफर्म नहीं किया है। लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला Hyundai Tucson, Citroen C5, और जीप कंपास से होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 3:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 3:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 3:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 3:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles