spot_img
36.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Delhi में थमी कोरोना की रफ्तार! पिछले 24 घंटे में 3,846 नए मामले, 235 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का असर धीरे-धारे कम होने लगा है। बेकाबू होती कोरोना को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो पूरे प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया था। अब इसका सीधा असर कोरोना संक्रमण मरीजों के आकड़ो पर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली में 3,846 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9,427 लोग डिस्चार्ज हुए और 235 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

कोरोना पर 46 जिलों के DM से चर्चाः PM Modi की कहीं मुख्य 9 बातें…

Delhi में पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटी

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक राजधानी में कुल 14,06,719 लोग संक्रमित हुए हैं, और 22,346 मरीजों की मौत हुई है। वहीं आकड़ो के अनुसार अभी दिल्ली में 45,047 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अबतक 13,39,326 लोगों कोरोना से ठीक होकर घर भी लौटे है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 5.78 % हो गई है।

BJP का कांग्रेस पर हमला, लगाया PM Modi की छवि धूमिल करने का आरोप

CM Kejriwal की 4 बड़ी घोषनाएं

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों बड़ा तोहफा देते हुए 4 बड़ी घोषनाएं कर दी। उन्होंने दिल्ली में 72,00,000 राशन कार्ड धारकों को इस महीने से 10 किलो राशन में दिया जाएगा उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे। इसके आलावे मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार को जिसमें किसी की भी मौत कोरोना के कारण हुई है, उन्हें सहायता राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में से किसी की कोरोना से मृत्यु हुई है और बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसे हर एक बच्चे को 2,500 रुपए हर महीने 25 साल की उम्र तक दिए जाएंगे, इसके साथ उन्हें मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी।

BTV Bharat Special: आखिर सरकार क्यों ऐसी झूठी और खोखले दावे कर रही है ?

पिछले एक हफ़्ते में संक्रमण दर का हाल-

तारीख        संक्रमण दर         नए मामले

10 मई        19.10%        12651 मामले
11 मई        17.76%        12481 मामले
12 मई       17.03%         13287 मामले
13 मई       14.24%         10489 मामले
14 मई       12.40%          8506 मामले
15 मई      11.32%           6430 मामले
16 मई      10.40%           6456 मामले
17 मई      8.42%             4524 मामले
19 मई      5.78%             3846 मामले

कोरोना पर 46 जिलों के DM से चर्चाः PM Modi की कहीं मुख्य 9 बातें…

अभी भी किसी कीमत पर ढिलाई नहीं

गौरतलब है कि कोरोना मामले में कमी के बावजूद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा राजधानी में संक्रमण दर घटी है, आप सबके सहयोग से लॉकडाउन सफल रहा। लेकिन अभी भी किसी कीमत पर ढिलाई नहीं दी जा सकती। वहीं वैक्सीनेशन के बारे में उनहोंने कहा दिल्ली में हर रोज़ वैक्सीन की सवा लाख डोज़ लगा रहे हैं, जल्दी रोज 3 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य आने वाले तीन महीने में सभी दिल्ली वालों को वैक्सीन लगाना है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 1:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 1:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 1:27 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 1:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles