नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। देश में करीब एक महीने बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ोत्तरी देखनो को मिल रही हैं। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो 59 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 337803 लाख पर पहुंच गई। हलांकि अब तक 335080 ठिक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 753 एक्टिव केस है।
Covid-19 Report For 7th March
New Positive Cases:59
In quarantine: 35
Local contacts: 24(Details of local contacts will be shared by concerned District Administration)
District Wise Cases:
1. Angul: 4
2. Balasore: 4
3. Bargarh: 1
4. Balangir: 1
5. Cuttack: 2— I & PR Department, Odisha (@IPR_Odisha) March 8, 2021
Delhi: दिल्ली का ‘बजट सत्र’ आज से शुरु, शिक्षा के साथ सेहत पर भी होगा खास ध्यान
जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले
ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 4, बालासोर 4, बारगढ़ 1, बालांगीर1, कटक 2, देवगढ़ 3, गजापति 1, जाजपुर 5, झारसुगुड़ा 4, क्योंझर 3, खोरधा 3, मयुरभंज 3, नबरंगपुर 1, नयागढ़ 3, पुरी 2, रायगढ़ा 2, संबलपुर 9 और सुंदरगढ़ से 7 मरीज मिले है।
ओडिशा: CM पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत के पहले World Skill Centre का किया उद्घाटन
देश में कोरोना के आकड़े
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,599 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,12,29,398 हो गई। वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 1,88,747 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।
वहीं देश में वायरस से अभी तक 1,57,853 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,478, तमिलनाडु के 12,518, कर्नाटक के 12,362, दिल्ली के 10,921, पश्चिम बंगाल के 10,278, उत्तर प्रदेश के 8,737 और आंध्र प्रदेश के 7,174 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थी।