spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

लंबे समय बाद Anushka Sharma ने की फिल्मी दुनिया में वापसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लम्बे समय बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार उनकी वापसी बहुत ही दमदार होने वाली है क्योंकि पहली बार एक्ट्रेस किक्रेटर के रुप में नजर आने आएंगी इस बार की खुद अनुष्का ने जानकारी साझा की है।

BB15: घर में फिर से हुआ हंगामा, इस बार Nishant-Prateek ने किया ऐसा काम…

दरअसल अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। फिल्म का टीजर काफी जबरदस्त है। फिल्म में अनुष्का बंगाली एक्सेंट में डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, “जब जर्सी खुद के नाम का नहीं तो फैन किसके नाम को फॉलो करेगा, किंतु चिंता करो ना, आज जर्सी पे अपना नाम बना लिया और कल अपना पहचान भी बना लेगा”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह ‘बुलबुल’ फेम तृप्ति डिमरी ने ले ली है। अब सभी अफवाहों पर अनुष्का शर्मा ने विराम लगाते हुए साल 2022 की बड़ी फिल्म का ऐलान कर दिया है।

अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया है कि ये फिल्म उनके लिए बहुत स्पेशल है। एक्ट्रेस के मुताबिक, ये कहानी बलिदान की है। जो कि पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी एक फास्ट बॉलर रही हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

Video: क्या आपने देखा एक्ट्रेस ‘मुनमुन दत्ता’ का ये आइटम सॉन्म..??

खैर झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज एवं दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्‍होंने कुल 333 अंतरराष्‍ट्रीय विकेट चटकाए हैं। गौरतलब है कि लंबे समय बाद एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है तो ऐसे में फैंस की अनुष्का से काफी उम्मीदे है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 8:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles