spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Agra: Taj Mahal पहुंची ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी, सेल्फी लेने उमड़े पर्यटक

Agra: Taj Mahal पहुंची ICC World Cup 2023 की ट्रॉफी, सेल्फी लेने उमड़े पर्यटक

Sports Desk | BTV Bharat

12 साल बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है। 5 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसमें अब 50 दिन से कम समय रह गया है। ऐसे में ICC ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी हैं। आज सुबह करीब साढे़ सात बजे ताजमहल में कुछ लोग हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लेकर पहुंचे। ट्रॉफी को ताजमहल के वीडियो शूट प्लेटफॉर्म पर रख दिया गया। जैसे ही पर्यटकों की नजर ट्रॉफी पर पड़ी तो रुक गए।

फिर ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनवाने के लिए पर्यटकों में होड़ लग गई

फिर ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनवाने के लिए पर्यटकों में होड़ लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने मुश्किल से लोगों को संभाला। बाद में लोगों ने दूर से ही फोटो और वीडियो शूट कराए। इस दौरान ट्रॉफी के चारों तरह बाउंसर खडे़ थे। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ICC की ओर से उनसे ट्रॉफी के शूट को लेकर परमिशन मांगी गई थी।

करीब एक घंटे तक शूटिंग चली

करीब एक घंटे तक शूटिंग चली। शूट में ICC या BCCI की ओर से कौन था, ये जानकारी नहीं है। दो माह पहले अंतरिक्ष में ट्रॉफी की लॉन्चिंग की गई थी। ICC ने अमेरिका की प्राइवेट स्पेस एजेंसी ‘सेंट इंटु स्पेस’ की मदद से ट्रॉफी को बलून के सहारे अंतरिक्ष में भेजा। फिर पृथ्वी की सतह से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाने के बाद स्ट्रैटोस्फियर में ट्रॉफी का अनावरण किया गया। उसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी को लैंड कराया गया। इसके साथ ही ट्रॉफी के वर्ल्ड टूर का ऐलान भी किया गया था।

ये भी पढ़े: Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान-3 ने आखिरी चंद्र मूवमेंट पूरा किया, प्रोपल्शन मॉड्यूल कल होने की उम्मीद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 4:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 4:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 4:30 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 4:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles