Arvind Kejriwal Arrest: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होगी अरविंद केजरीवाल की पेशी, शाम 6 बजे तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद
Breaking desk | BTV Bharat
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल देर रात ED ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में हुई है। ED ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है
अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और इस पर आज सुनवाई भी हो सकती है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं ED की टीम आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश करेगी।