spot_img
24.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

NIA का बड़ा खुलासा, सीमापार से रची जा रही साजिश, मणिपुर हिंसा के बहाने बड़े प्लान की तैयारी

NIA का बड़ा खुलासा, सीमापार से रची जा रही साजिश, मणिपुर हिंसा के बहाने बड़े प्लान की तैयारी

Breaking Desk | BTV bharat

भारत का उत्तरपूर्वी राज्य मणिपुर बीते 4 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। 3 मई से दो गुटों में शुरू हुई हिंसा ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। न जाने कितने बेघर हुए, कितने ही लोगों की जानें गईं। अभी भी वहां सबकुछ सामान्य नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशें भी विफल साबित हो रही हैं। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बड़ा खुलासा किया है।

जातीय हिंसा फैलाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी में है

एनआईए ने बताया कि सीमा पार म्यांमार और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन मणिपुर में जातीय हिंसा फैलाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी में है। इस मामले में 1 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एनआईए ने शनिवार को मणिपुर के चूड़ांचंदपुर जिले से सेइमलुन गंगटे को गिरफ्तार किया है। इसका संबंध इन्ही आतंकी संगठनों से है।

भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से हिंसा भड़काने का

एनआइए मामले की जांच से पता चला है कि म्यांमार और बांग्लादेश में रहने वाले आतंकवादी समूहों ने भारत में उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ साजिश की है। इसका मकसद विभिन्न जातीय समूहों के बीच दरार पैदा करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से हिंसा भड़काने का है।

ये भी पढ़े: LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने दिया झटका, कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में 209 रुपये की बढ़ोतरी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
533,305
Total deaths
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
0
Total recovered
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles