spot_img
33.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Ayodhya में BJP विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, Ram Mandir में योगी कैबिनेट का हुआ जोरदार स्वागत

Ayodhya में BJP विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, Ram Mandir में योगी कैबिनेट का हुआ जोरदार स्वागत

Breaking Desk | BTV bharat

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ भगवान राम के दर्शन किए. लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का अयोध्या धाम दौरा काफी अहम माना जा रहा है. लखनऊ से बसों के जरिए विधायकों को लाया गया था.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस से ही अयोध्या पहुंचे थे

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस से ही अयोध्या पहुंचे थे. उनके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कुंडा से विधायक राजा भैया बस में आगे की सीट पर बैठकर आए थे और जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था

“समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं। उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं…भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें

ये भी पढ़े: Breaking News : Amit Shah का बड़ा ऐलान- Lok Sabha Chunav से पहले लागू होगा CAA | 2024 Election News

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 2:35 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 2:35 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 2:35 PM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 2:35 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles