Breaking News: PM Modi समेत भाजपा नेताओं ने Deendayal Upadhyaya की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Breaking Desk | BTV Bharat
भाजपा नेताओं ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन करता हूं। हम राष्ट्रीय प्रगति और गरीबों की सेवा के लिए उनके प्रयासों को कभी नहीं भूलेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अद्वितीय विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के मार्गदर्शक हैं और उन्होंने जो रास्ता दिखाया आज उस रास्ते पर चलते हुए।