spot_img
32.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Breaking News: Greater Noida में बड़ा हादसा, ड्रीम वैली में पैसेंजर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

Breaking News: Greater Noida में बड़ा हादसा, ड्रीम वैली में पैसेंजर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

Breaking desk | BTV Bharat

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र की निर्माणाधीन आम्रपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में पैसेंजर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

अचानक से एक पैसेंजर लिफ्ट नीचे गिर गई

बताया जाता है​ कि थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इन आम्रपाली बिल्डर का ड्रीम वैली प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन साइट पर में शुक्रवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अचानक से एक पैसेंजर लिफ्ट नीचे गिर गई। लिफ्ट गिरने से उसमें सवार चार मजदूर की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है। रोजाना की तरह आज भी साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान कुछ मजदूर लिफ्ट में सवार थे कि अचानक और तेज रफ्तार से लिफ्ट नीचे आ गिरी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Woman Teacher Dance Video: महिला टीचर का डांस वीडियो वायरल, क्लास में बच्चों से शूट करवाने का आरोप

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,338
Confirmed Cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
572
Total active cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
44,465,836
Total recovered
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles