spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

पहलवानों से यौन शोषण केस में Brij Bhushan Sharan Singh की Delhi Police के सामने पेशी, दर्ज हुआ बयान

पहलवानों से यौन शोषण केस में Brij Bhushan Sharan Singh की Delhi Police के सामने पेशी, दर्ज हुआ बयान

Breaking desk | BTV bharat

पहलवानों से यौन शोषण केस में दिल्ली पुलिस की जांच अब तेज हो गई है। यौन शोषण के आरोपोंं में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज दिल्ली पुलिस के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस दौरान पुलिस की ओर से किए गए सवाल-जवाबों के दौरान उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए खुद को बेगुनाह बताया है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी

बृजभूषण पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप से संबंधित मामले में दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस अलग-अलग जगह से सबूत भी इकट्ठा कर रही है। वहीं दूसरी ओर, महिला पहलवानों से संबंधित मामलों की विस्तार से तफ्तीश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

इस केस से जुड़े इनपुट्स एकत्रित किए जा रहे हैं

एसआईटी में कई अलग-अलग ब्रांच के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। महिला पहलवानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कई राज्यों में जाकर इस केस से जुड़े इनपुट्स एकत्रित किए जा रहे हैं। बता दें कि, पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग लड़की सहित सभी सात शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़े; Breaking: अमेरिका के California में महसूस किये गए भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles