spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Delhi Crime: कमरे में खून के धब्बे, माथे पर चोट, अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

Delhi Crime: कमरे में खून के धब्बे, माथे पर चोट, अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
Crime Desk | Btv Bharat
दिल्ली के खजुरी खास इलाके में एक महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ मिला है. पुलिस को शक है कि महिला के दूसरे पति ने ही उसकी हत्या की है. महिला की हत्या रविवार रात करीब 8 बजे के आस-पास की गई है.
हत्या के इस मामले में महिला के अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है जिसकी वजह से उसके पति और महिला के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

 मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी

 मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई।

हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ 

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 11:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 11:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 11:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 11:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles