Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार में अनियंत्रित कार ने 10 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत
Breaking Desk | BTV Bharat
राजधानी दिल्ली में बीती रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में अब तक एक महिला की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गाजीपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार फेस 3 स्थित बुध बाजार की घटना है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस व जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया
पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं एक महिला की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।