spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Ramoji Rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का निधन, राजकीय सम्‍मान के साथ क‍िया जाएगा अंत‍िम संस्‍कार

Ramoji Rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का निधन, राजकीय सम्‍मान के साथ क‍िया जाएगा अंत‍िम संस्‍कार

Film Desk | BTV Bharat 

रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव को आज निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। बताया गया है कि कल तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिल्म सिटी स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 3.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। रामोजी राव का पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी में हुआ था।

2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था

उन्हें देश में बिजनेस, मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी के अलावा ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन होटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है। 2016 में उन्हें शिक्षा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

ये भी पढे: Jammu and Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles