spot_img
30.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

Ghazipur Boat Accident: गाजीपुर नाव हादसे में पांच और लोगों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात

Ghazipur Boat Accident: गाजीपुर नाव हादसे में पांच और लोगों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात

Breaking Desk | BTV Bharat

गाजीपुर जिले के अठहठा गांव में यात्रियों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलटने से लापता पांच लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई। नौली से करीब 24 ग्रामीण जनरेटर चलित नाव से अठहठा गांव जा रहे थे। नाव कुछ आगे जाकर करीब पलट गई थी। उस दौरान 17 लोगों को बचा लिया गया था, जबकि शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ और नगीना पासवान की मौत हो गई थी।

पांच लोग लापता थे

पांच लोग लापता थे। सुबह से ही गांव के युवक लापता लोगों की तलाश में जुट गए। आठ बजे सत्यम गौड़ और अमित पासवान के शव बरामद हुए। कुछ देर बाद संध्या पासवान का शव मिला। सुबह 8.15 बजे पहुंची 34वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने खुशहाल यादव का शव बरामद किया। करीब 10 बजे वाराणसी से डिप्टी कमाडेंट रामभुवन यादव के नेतृत्व में पहुंची 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर 1.45 बजे अलीशा का शव बरामद किया। इस दौरान गांव में एडीएम अरुण सिंह, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, एसपी ग्रामीण और जमानिया सीओ विजय आनंद शाही मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: पोलैंड के राजदूत का दावा, लगभग 22,000 भारतीय छात्र रूसी आक्रमण का शिकार हुए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,525
Confirmed Cases
Updated on September 25, 2023 9:36 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 25, 2023 9:36 PM
570
Total active cases
Updated on September 25, 2023 9:36 PM
44,466,025
Total recovered
Updated on September 25, 2023 9:36 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles