BBC के दफ्तर में रेड के बाद विरोध करने पहुंचे हिंदू सेना के लोग, लगाए नारे- बीबीसी भारत छोड़ो
Breaking Desk | BTV bharat
गुजरात दंगा से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जारी विवाद के बीच बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने कल मंगलवार को छापेमारी की। बीबीसी के दफ्तरों में आयकर की टीम का 24 घंटे के बाद भी सर्वे जारी है। इस बीच, हिंदू सेना के कुछ लोगों ने आज बीबीसी दफ्तर विरोध करने पहुंच गए। उन्होंने यहां ‘बीबीसी भारत छोड़ो’ के नारे लगाए।
दिल्ली पुलिस ने उन्हें यहां से भगा दिया
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें यहां से भगा दिया। वहीं, बीबीसी इंडिया के खिलाफ आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक एवं कागज आधारित वित्तीय आंकड़ों की प्रतियां बना रहे हैं।
बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से बात कर रहे
इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग के कर्मचारी कल दिन में करीब साढ़े 11 बजे बीबीसी दफ्तर पहुंचे और वे अब भी वहां मौजूद हैं। कर अधिकारी बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों एवं संवाददाताओं को मंगलवार रात जाने की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्लोन बनाए गए हैं। बीबीसी की ओर से जारी डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को प्रसारित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई है।
ये भी पढ़े: Telangana में Godavari Express के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने 19 ट्रेनें की रद्द