spot_img
36.8 C
New Delhi
Sunday, April 28, 2024

कृति खरबंदा ने बढ़ाया 3 घंटे में 15 किलों वजन, वीडियो देखकर आप भी चौक जाएंगे

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स कब क्या कैसे कर देते है किसी को पता नहीं चलता है। लोगों को तो सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो देखने को मिलते है, जैसे ही फैंस ये देखते है तो उनको झटका लगता है। ऐसा ही हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (kriti kharbanda) ने किया है। एक्ट्रेस ने 3 घंटे में 15 किलो वजन बढ़ा लिया है जो कि हर किसी के लिए एक जादू की तरह है, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे एक्ट्रेस ने ये किया है। इसका एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए, सिद्धार्थ मल्होत्रा की कैसे छुट्टी कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर

आजकल ‘स्लिम एंड फिट’ रहने का क्रेज़ लोगों में खूब देखा जा रहा है। खासकर एक्ट्रेसेस खुद को स्लिम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं फिलहाल तो कृति खरबंदा ने फैंस को बताया कि वो सिर्फ 3 घंटे के अंदर 15 किलो वज़न कैसे बढ़ा सकती हैं। हालांकि,अपना वजन बढ़ाना तो कोई नहीं चाहेगा, लेकिन वजन बढ़ाने की अनोखी ट्रिक आपको खूब पसंद आएगी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम रील पर एक इंटरेस्टिंग वीडियो शेयर कर महज कुछ ही घंटों में कई किलो वजन बढ़ाने का मजेदार हैक फैंस के साथ शेयर किया है।

बात कुछ ऐसी है कि वीडियो के फर्स्ट हाफ में कृति (kriti kharbanda) ब्लैक लेगिंग के साथ लॉन्ग ब्राउन जैकेट और टॉप पहने नजर आ रही हैं। वो अपने इस आउटफिट में वेट मशीन पर अपना वजन चेक करती हैं, तो उनका वजन 45 किलो आता है। लेकिन मजे की बात यह है की वीडियो के सेकेंड हाफ में जब कृति लहंगा चोली और हैवी ज्वैलरी पहनकर दुल्हन के लिबास में अपना वेट चेक करती हैं। तो वेट मशीन में उनका वजन बढ़कर 60 किलो आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसको लोग काफी प्यार दे रहे है। कृति ने यह शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “आप 3 घंटे में 15 किलो वजन कैसे बढ़ा सकते हैं? अब देखिए।” चंद घंटों में वजन बढ़ाने के इस शानदार हैक को वह खुद भी काफी एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो को अब तक 3 लाख 59 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस का वजन जानकर हैरान हो रहे हैं और उनके वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे है।

इसी सीरिज के जारिए Kunal Kapoor फैंस का करेंगे मनोरंजन

वहीं अगर हम कृति की फिल्मों को लेकर बात करें तो हाल ही में वो फिल्म 14 फेरे में नजर आई है। इसमें कृति खरबंदा के अलावा विक्रांत मैसी, गौहर खान हैं. फिल्म  Zee5 पर स्ट्रीम की जा रही है। कृति खरबंदा की फिल्म 14 फेरे आज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई है और इसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, दोनों की एक्टिंव की काफी तारीफें की जा रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 28, 2024 5:12 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 28, 2024 5:12 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 28, 2024 5:12 PM
0
Total recovered
Updated on April 28, 2024 5:12 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles