spot_img
35.7 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

T20 World Cup 2021 : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup 2021) के सुपर-12 स्टेज के अपने पहले ही मैच में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम (Team India) ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली (Kohali) (57) के बेहतरीन अर्धशतक और ऋषभ पंत (39) की अहम पारी की मदद से टीम इंडिया ने बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए ये स्कोर खड़ा किया।

T20 World Cup 2021: कोहली की फिफ्टी ने टीम इंडिया को बचाया

महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया

टीम इंडिया एक वक्त सिर्फ 6 रन पर दोनों ओपनरों के विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन कोहली ने ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के साथ अच्छी साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया को सबसे ज्यादा परेशान पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी (3/31) ने किया, जिन्होंने रोहित शर्मा, के एल राहुल और विराट कोहली के विकेट झटके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

  • 24 OCT 2021 10:01 PM (IST) पाकिस्तान का स्कोर 6 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 43 रन है। मोहम्मद रिजवान 25 और बाबर आजम 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को पहले विकेट की सख्त दरकार है।
  • 24 OCT 2021 10:09 PM (IST) 8 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 52 रन है. मोहम्मद रिजवान 30 और बाबर आजम 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विकेट के लिए भारत का इंतजार तो बढ़ ही रहा है, साथ ही रन भी नहीं रुक रहे हैं। इस बार बाबर आजम ने रवींद्र जडेजा पर एक बेहतरीन छक्का जमा दिया है। 9वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे जडेजा की पहली 4 गेंदें बेहतरीन रही, लेकिन पांचवीं थोड़ी शॉर्ट रही और बाबर ने इसे पुल करते हुए डीप मिडविकेट के बाहर 6 रनों के लिए भेज दिया।

  • 24 OCT 2021 10:20 PM (IST) 10 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 71 रन है। मोहम्मद रिजवान 35 और बाबर आजम 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत को विकेट्स की जल्द दरकार है।
  • 24 OCT 2021 10:26 PM (IST) 11 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन है। बाबर आजम 43 और मोहम्मद रिजवान 35 और रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
  • 11 ओवर, PAK- 80/0; रिजवान- 35, बाबर- 43
    11 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन है। बाबर आजम 43 और मोहम्मद रिजवान 35 और रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
  • 24 OCT 2021 10:33 PM (IST) 13 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 101 रन है। बाबर आजम 52 और मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
  • 24 OCT 2021 10:36 PM (IST) 15 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 121 रन है।
  • 24 OCT 2021 10:45 PM (IST) 16 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन है।
  • 24 OCT 2021 10:52 PM (IST) पाकिस्तान का स्कोर 17 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 135 रन है।
  • 24 OCT 2021 10:59 PM (IST) पाकिस्तान का स्कोर 17.5 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 152 रन है।
  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 8:28 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 8:28 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 8:28 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 8:28 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles