spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, LoC पर फिर सीजफायर

नई दिल्ली। देश जहां एक करफ अभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर को झेल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतो से बाज आता नहीं दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। हलांकि गोलीबारी में कोई हताहत की खबर नहीं है।

कोरोना टीका Covishield का उत्पादन पुणे में जोरों पर चल रहा: पूनावाला

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए इस साल 25 फरवरी को नया समझौता हुआ था। इसके बाद भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहली बार संघर्षविराम समझौते (Ceasefire Agreement) का उल्लंघन किया है। बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल ने कहा, पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में तड़के सवा छह बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की।

Covid-19 संबंधी दवाएं, उपकरण MSP से ज्यादा पर न बेचे जाएं: अदालत

आपको बता दें कि भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) ने नियंत्रण रेखा के पास और अन्य सेक्टरों में संघर्ष विराम के लिए फरवरी को हुए समझौते का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों ने पहले 2003 में भी संघर्षविराम समझौता किया था, लेकिन अभी तक इसका सही से पालन नहीं किया जा रहा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles