spot_img
16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

Sikkim में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर सामने आई Indian Army, 900 लोगों को बचाया

Sikkim में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर सामने आई Indian Army, 900 लोगों को बचाया

Breaking Desk | BTV Bharat

सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते सैकड़ों पर्यटक फंस गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहट शुरू किया और देवदूत बनकर इन पर्यटकों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों में ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जिसको ऑपरेशन हिमराहट का नाम दिया गया।

900 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है

भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर भारी बर्फबारी के बीच नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक जाने के रास्ते में फंसे लगभग 900 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि शनिवार देर रात तक जवाहरलाल नेहरू रोड और नरेन्द्र मोदी मार्ग पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा उन्हें गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटकों ने सेना के शिविरों में रात बिताई, जबकि कई अन्य लोग सेना और पुलिस की मदद से गंगटोक पहुंचे। रविवार को सड़कों को साफ किया गया।

ये भी पढ़े: Fire in Mumbai: मुंबई के Furniture Market में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
530,806
Total deaths
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
6,350
Total active cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles