spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Indian Navy: गिरफ्तार किए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरों को लेकर लौटा INS कोलकाता,Mumbai Police को सौंपी कस्टडी

Indian Navy: गिरफ्तार किए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरों को लेकर लौटा INS कोलकाता,Mumbai Police को सौंपी कस्टडी

Crime Desk | BTV Bharat

भारतीय नौसेना ने हाल ही में हिंद महासागर और अरब सागर में अपने दबदबे की मिसाल पेश की थी। उसने 16 मार्च को व्यापारिक जहाज एमवी रुएन को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ा लिया था और साथ ही 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को हिरासत में लिया था। अब सीमा शुल्क और अप्रवासन की औपचारिकताओं के बाद इन लूटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

इसका एक वीडियो सामने आ रहा

इसका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे मुंबई की नौसेना डॉकयार्ड से जारी किया गया है। गौरतलब है, एंटी पाइरेसी ऑपरेशन के तहत नौसेना ने भारतीय तटों से 2600 किलोमीटर दूर समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। करीब 40 घंटे चले ऑपरेशन में नौसेना के आईएनएस कोलकाता और आईएनएस सुभद्रा युद्धपोत, ड्रोन्स और मरीन कमांडो शामिल हुए थे।

समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया

नौसेना ने बताया था कि ऑपरेशन के तहत वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की मदद से मार्कोस कमांडो को भारतीय तट से 2600 किलोमीटर दूर अरब सागर में एयरड्रॉप किया गया था। साथ ही मार्कोस कमांडो के लिए कई विशेष नौकाएं भी अरब सागर में गिराई गई थीं। इन नौकाओं की मदद से भारतीय मार्कोस कमांडो अगवा किए गए व्यापारिक जहाज एमवी रुएन पर सवार हुए और वहां ऑपरेशन चलाकर समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े:CM Kejriwal पर बोला महाठग Sukesh Chandrasekhar – मैं एक्सपोज कर दूंगा, गवाह बनूंगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles