spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Land Rover India ने लॉन्च की न्यू जेनरेशन की Range Rover एसयूवी

नई दिल्ली। Land Rover India ने भारत में न्यू जेनरेशन की Range Rover एसयूवी लॉन्च कर दी है। जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.31 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं, भारतीय ग्राहकों के लिए एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है। 2022 Range Rover SUV कार निर्माता के नए लचीले मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह एसयूवी की पांचवीं पीढ़ी है। नई रेंज रोवर एक नए लुक, नए इंजन ऑप्शन के साथ आती है और नई टेक्नोलॉजी के साथ ढेर सारे फीचर्स से भरी हुई है।

तीन ट्रिम वेरियंट में 2022 Skoda Kodiaq SUV भारत में लॉन्च, जानिए खास फीचर्स
Range Rover में तीन ट्रिम्स

Land Rover नई रेंज रोवर एसयूवी को तीन ट्रिम्स में पेश करेगी। जिसमें SE (एसई), HSE (एचएसई) और Autobiography (ऑटोबायोग्राफी) शामिल हैं। कंपनी अगले साल तक फर्स्ट एडिशन वैरिएंट भी पेश करेगी, जो यूनिक स्पेसिफिकेशन वाले ऑटोबायोग्राफी मॉडल पर आधारित होगा। पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के बीच वैरिएंट को विशेष रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश में पेश किया जाएगा।

Range Rover

इंजन और पावर

Range Rover SUV की पांचवीं पीढ़ी तीन विकल्प में आती है। इसमें 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है जो 394 hp का आउटपुट और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसी तरह के एक डीजल यूनिट भी है जो 341 hp का पावर और 700 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। तीसरा विकल्प एक बड़ा 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 515 hp का पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Range Rover SUV साइज

2022 Range Rover की लंबाई 5 मीटर से ज्यादा है, जो लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वर्जन में 5.25 मीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इसकी चौड़ाई 2.20 मीटर, ऊंचाई 1.87 मीटर है। इसमें लगभग 3 मीटर का व्हीलबेस मिलता है, जो लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में 3.19 मीटर तक जाती है। नई रेंज रोवर एसयूवी पांच सीटों के साथ स्टैंडर्ड या लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। LWB Range Rover में सात लोगों को एडजस्ट करने के लिए तीसरी पंक्ति भी होगी।
Range Rover

लुक और डिजाइन

लुक्स के मामले में, नई रेंज रोवर 500 मीटर तक की बीम रेंज के साथ डीआरएल के साथ एक नई ग्रिल और डिजिटल एलईडी हेडलैंप डिजाइन के साथ आती है। एसयूवी में स्लोपिंग रूफलाइन और स्प्लिट टेलगेट के साथ नया बोट टेल रियर दिया गया है।

फीचर्स

2022 Range Rover में नई 13.1-इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। जिसे लैंड रोवर के लेटेस्ट पिवी प्रो सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा, पीछे के यात्रियों के लिए 11.4-इंच टचस्क्रीन की दो यूनिट दी गई है। इसमें 1,600-वाट मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम के साथ-साथ केबिन में प्रदूषित कणों को दूर रखने के लिए केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो भी मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles