spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, June 14, 2024

Manipur Violence: मणिपुर के Bishnupur में फिर भड़की हिंसा, 17 लोग घायल, इंफाल में लगा कर्फ्यू

Manipur Violence: मणिपुर के Bishnupur में फिर भड़की हिंसा, 17 लोग घायल, इंफाल में लगा कर्फ्यू

Breaking Desk | BTV bharat

मणिपुर से रुक-रुककर हिंसा की खबरें आ रही हैं। ताजा हिंसा बिष्णुपुर जिले में हुई है। आज कांगवई और फौगाकचाओ इलाके में झड़प हुई है। झड़प में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू करने के लिए सेना और आरएएफ के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। उधर, जिला प्रशासन ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम से कर्फ्यू में ढील को वापस ले लिया है।

इंफाल घाटी में रात के कर्फ्यू के अलावा दिन के दौरान भी प्रतिबंध लगा दिया

एहतियात के तौर पर पूरे इंफाल घाटी में रात के कर्फ्यू के अलावा दिन के दौरान भी प्रतिबंध लगा दिया है। मणिपुर उच्च न्यायालय ने चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में उस प्रस्तावित स्थल को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आज आदेश दिया, जहां कुकी-जो समुदाय के लोगों ने जातीय संघर्ष में मारे गए 35 लोगों की अंत्येष्टि करने की योजना बनाई थी।

मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी यही अनुरोध किया है

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन ने सुबह छह बजे सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। इस बीच, कुकी-जो समुदाय का संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुरोध के बाद अत्येष्टि कार्यक्रम पांच दिन के लिए सशर्त स्थगित करने पर सहमत हो गया। उसने बताया कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी यही अनुरोध किया है।

ये भी पढ़े: Odisha Rain: ओडिशा में भारी बारिश का कहर, बलांगीर में पटनेश्वरी मंदिर में जलजमाव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 14, 2024 4:08 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 14, 2024 4:08 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 14, 2024 4:08 AM
0
Total recovered
Updated on June 14, 2024 4:08 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles