Mukhtar Ansari: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को करारा झटका, Fake Arms License Case में उम्रकैद की सजा
Breaking Desk | BTV Bharat
माफिया मुख्तार अंसारी को 33 वर्ष 3 महीने 9 दिन पुराने गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामले में उस पर दो लाख दो हजार का जुर्माना लगा है। माफिया मुख्तार की सजा को लेकर 54 पेज का फैसला आया है।
माफिया मुख्तार को आठवीं बार सजा हुई है
फैसले के दौरान सफेद टोपी और सदरी पहने मुख्तार मुंह लटकाए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से पेश हुआ। बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना और माफिया मुख्तार को आठवीं बार सजा हुई है। विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने आज मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई। इस दौरान मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।
ये भी पढ़े:मणिपुर FIRST WATER AMUSEMENT PARK 13 मार्च को खुलेगा, CM N Biren Singh ने दी जानकारी