spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ने दी खुशखबरी, इस पर सेलेब्स ने कहा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। ये अच्छी खबर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। जिसके बाद से फैंस और सेलेब्स दोनों काफी खुश है जिससे हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहे है। दरअसल बात कुछ ऐसी है कि नेहा के घर में एक बार फिर से किलकारियां गूंजने वाली है, जीं हां नेहा दूसरी बार मां बनने वाली है।

टेलीविजन एक्टर Ravi Dubey का ट्रांसफॉर्मेशन अंदाज देख फैंस को लगा झटका

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अंगद बेदी के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका (Neha Dhupia) बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है। इस फोटो के साथ ही नेहा इस खुशखबरी का ऐलान किया है कि दोनों फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। नेहा की इस फोटो में एक्ट्रेस, उनके पति और उनकी बेटी नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दो दिन लगे हमें ये कैप्शन सोचकर आने में… और जो सबसे अच्छा हम सोच सकते थे वो था ‘शुक्रिया भगवान’। #WaheguruMehrKare।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने नेहा को बधाई देना शुरु कर दिया है। निस प्लेयर सानिया मिर्जा ने नेहा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लव यू दोस्तों’। वहीं हाल ही में मां बनीं टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी उन्हें बधाई है। इसी बीच एक्ट्रेस की फोटो पर फिल्म डायरेक्ट फराह ख़ान ने बड़ा मज़ेदार कमेंट किया है। फराह ने लिखा, ‘तो यानी अब मैं सबको बता सकती हूं…’। वहीं इसके अलावा कई सारे सेलेब्स ने भी नेहा को बधाई दी है।

ये क्या फिर से आया सिद्धार्थ शुक्ला को गुस्सा, यूजर की लगाई क्लास

गौरतलब है कि एक्ट्रेस नेहा (Neha Dhupia) और अंगद ने 10 मई 2018 बड़े गुपचुप तरीके से शादी की थी और सबको चौंका दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की थी, फोटोज़ सामने आने के बाद लोगों को पता चला था कि नेहा और अंगद की शादी हो गई है। जिस वक्त नेहा की शादी हुई थी तब वो पहले से प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ ही महीने बाद एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम है ‘महर’।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles