spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Nitin Gadkari: मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

Nitin Gadkari: मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

Political DesK | BTV Bharat 

महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय अचानक मंच पर गिर पड़े। मंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। गडकरी यवतमाल के पुसद में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर मतदान हो चुका है। यहां नितिन गडकरी की टक्कर कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। यहां से बीजेपी नेता तीसरी बार चुनावी मैदान में है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़, परभणी और यवतमाल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। हालांकि अभी कुछ मिनट पहले उन्होंने ट्वीट कर अपने ठीक होने की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने लिखा की “महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

ये भी पढ़े: Bankebihari Corridor: सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी का दावा- बांकेबिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles