spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Odisha Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों को लेकर बंगाल जा रही बस पुल से गिरी, 7 की मौत और 40 घायल

Odisha Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों को लेकर बंगाल जा रही बस पुल से गिरी, 7 की मौत और 40 घायल

Breaking Desk | BTV Bharat

ओडिशा के जाजपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर देर रात एक बस ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी। घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लगभग 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है।बस यात्रियों को लेकर बंगाल जा रही थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना के बाद मौके पर अधिकारियों को भेजा है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 55 यात्रियों को ले जा रही बस पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया जा रही थी। बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन रसूलपुर क्षेत्र में रात करीब 8 बजे जाजपुर के बाराबती चौक के पास ओवरब्रिज से नीचे गिर गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 3:35 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles