spot_img
29.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Odisha: महिला पुलिसकर्मी ने BJP MLA पर बदसलूकी का लगाया आरोप, Jayanarayan ने बताया साजिश

Odisha: महिला पुलिसकर्मी ने BJP MLA पर बदसलूकी का लगाया आरोप, Jayanarayan ने बताया साजिश

Breaking Desk | BTV Bharat

ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा वर्तमान में विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने कल संबलपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धक्का देकर विवाद खड़ा कर दिया है। संबलपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयनारायण मिश्रा ने उन पर लगे हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। तो वहीं उन्होंने धनुपाली थाने की प्रभारी अनीता प्रधान पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि अनीता ने उन्हें धक्का दिया था

उन्होंने कहा कि अनीता ने उन्हें धक्का दिया था। अनीता और जयनारायण ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरी घटना संबलपुर में जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर बीजेपी के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन कर रही है जिसके तहत यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

बीजेपी कार्यकर्ता परिसर में घुसने की कोशिश की

धनुपाली थाने की प्रभारी अनीता प्रधान ने दावा किया कि जब बीजेपी कार्यकर्ता परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो उनका और जय नारायण मिश्रा का आमना सामना हो गया। तब मिश्रा ने उनसे पूछा कि वह कौन है। उन्होंने कहा कि जब मैंने जयनारायण को अपनी पहचान बताई तो उन्होंने मुझ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और मुझे डकैत कहा। अनीता ने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि वह इस तरह के आरोप मुझ पर क्यों लगा रहे हैं तो उन्होंने मुझे धक्का दे दिया

ये भी पढ़े: Breaking News: Gujarat के पाटन जिले में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 7 लोगों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles