spot_img
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Pakistan Blast: अब Pakistan के Balochistan में पुलिस को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, 9 की मौत

Pakistan Blast: अब Pakistan के Balochistan में पुलिस को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, 9 की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इसके अलावा कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह धमाका बलूचिस्तान के बोलान में हुआ। हमलावरों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका किया था। ये सभी पुलिसकर्मी क्वेटा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। यह धमाका बलूचिस्तान के सीबी जिले के बोलान में हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

घायल लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया

घायल लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है और इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। इलाके के एसपी महमूद नोटजाई ने भी मौतों की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत जांच में यह बात पता चली है कि यह आत्मघाती हमला था, लेकिन अभी जांच जारी है। एसपी महमूद ने कहा कि फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इलाके की घेराबंदी करके जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में फोर्स को भी बुला लिया गया है।

ये भी पढ़े: Umesh Pal Murder Case: UP Police का एक और Encounter, अरबाज के बाद आरोपी उस्मान भी ढेर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles