नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, यह वीडियो कपिल शर्मा शो पर का है। यहां वह अपनी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे तब कपिल शर्मा के अनुरोध पर उन्होंने लौंडा नाच किया था।
कुंभ मेला को लेकर गायक सोनू निगम का बड़ा बयान
पंकज त्रिपाठी को तो आज के वक्त में हर कोई पसंद करता है, हर तरफ उनकी एक्टिंग के चर्चे होते है। कपिल शर्मा ने पंकज त्रिपाठी से कहा था, ‘इन्होंने थियेटर बहुत किया है। एक पार्टिकुलर डांस होता है जो मैंने पांच-छह साल पहले इन्हें करते देखा था।’ इस पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘मैं जिस इलाके से आता हूं, पूर्वांचल, वहां लड़के लड़की बनकर नाचते हैं। वहीं मैंने भी सिख लिया।’ उनकी बात पर कपिल हंसते हुए बोले, ‘मतलब हम भी पूर्वांचल में आते हैं।’
इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने कोट के ऊपर से दुपट्टा लपेटा और बोले, ‘जगजीत सिंह की गजल है, बहुत सालों पहले मैंने किया था थियेटर में, सम्मान के साथ करना चाहूंगा।’ पंकज त्रिपाठी ने जगजीत सिंह के मशहूर गजल ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’ पर जो लौंडा नाच किया, उसने सभी लोगों का दिल जीत लिया।
डचेस ऑफ कैंब्रिज की झलक दिखा कर, करीना आई फिर से चर्चा में
गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी एक ऐसे कलाकार है जो कि हमेशा ही अपनी एक्टिंग और अपने नए नए किरदारों के लिए जाने जाते है। जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति है जो कि बिहार से आते है। आज भले ही पंकज त्रिपाठी लाखों में कमाई करते हैं। लेकिन इतने बड़े स्टार बनने के बाद आज भी पंकज त्रिपाठी अपनी मिट्टी से जुड़े हैं। एक्टर ने एक बार बताया था कि एक वक्त था जब 600 रुपए के चक्कर में वह सारी सारी रात खेतों में ही काटते थे। 600 रुपए किसान के लिए बहुत ज्यादा होता है।