नई दिल्ली। पुडुचेरी में प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra modi) ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul gandhi) के मछुआरे वाले बयान पर पलटवार करते हुए जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय (Ministry of Fisheries) बनाएंगे, मैं हैरान था। सच ये है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था।
कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। सच ये है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था: पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/tFZuPpyxiY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2021
प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस (Congress) की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी (Anti democracy) कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है। उन्होंने हर तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया।
हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं: प्रधानमंत्री pic.twitter.com/QgXhAJJ1Cu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2021
पीएम मोदी इतना पर ही नहीं रूके आगे उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे। जब 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, तब उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। लेकिन 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा मछुआरों के लिए वर्तमान की एनडीए सरकार ने साल 2019 में ही मंत्रालय बनाया है। मंत्रालय बनाए जाने के सिर्फ 2 सालों में ही मछुआरों के लए बजट में करीब 80 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसी तरह पिछली एनडीए सरकार में अटल जी ने आदिवासी समुदायों के लिए मंत्रालय बनाया था।
पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही गई 9 खास बातें…
राहुल गांधी ने क्या बोला था?
राहुल गांधी ने केरल के कोल्लम जिले में मछुआरों को संबोधित करते हुए उन्हें समुद्र का किसान बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था- “जिस तरह के किसान जमीन पर खेती करते हैं उसी तरह से आप समुद्र में खेती करते है। किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय है, जहां पर उनके हितों की रक्षा की जाती है। ठीक वैसे ही भारत के मछुआरों के लिए एक मंत्रालय बनाया जाए ताकि वहां आपके मुद्दों को देखा जा सके।