Ramban Accident: Jammu-Srinagar राष्ट्रीय राजमार्ग पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 लोगों की मौत
Breaking Desk | BTV Bharat
जम्मू संभाग के जिले रामबन में आज एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं
पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख प्रकट किया है।
एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार
राष्ट्रपति ने कहा, ‘जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’