spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Sania Mirza Vs Owaisi: ओवैसी का हैदराबादी किला भेदेंगी सानिया मिर्जा, चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस

Sania Mirza Vs Owaisi: ओवैसी का हैदराबादी किला भेदेंगी सानिया मिर्जा, चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस

Political Desk | BTV Bharat

भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आगामी लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से राजनीतिक एंट्री कर सकती हैं। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सानिया मिर्जा को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। मनीकंट्रोल ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सानिया मिर्जा के नाम पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस हैदराबाद शहर मेंसानिया मिर्जा की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रही

गौरतलब है कि सीईसी की बैठक में कांग्रेस ने गोवा, दमन और दीव, तेलंगाना, यूपी और झारखंड के लिए 18 उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी दी थी। इस दौरान सानिया मिर्जा को भी चुनाव लड़ाने पर चर्चा हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस हैदराबाद शहर में अपनी खोई हुई पकड़ हासिल करने के लिए सानिया मिर्जा की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रही है।

हैदराबाद में कांग्रेस आखिरी बार 1980 में जीती थी

हैदराबाद में कांग्रेस आखिरी बार 1980 में जीती थी। तब के एस नारायण कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवारी के लिए सानिया मिर्जा का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने प्रस्तावित किया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच घनिष्ठ पारिवारिक संबंध हैं। अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन की शादी 2019 में सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से हुई है।

ये भी पढ़े: Actor Govinda Joins Shivsena: गोविंदा की राजनीति में दोबारा एंट्री, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles