spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

गृह मंत्री अमित शाह के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, CRPF जवान घायल, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

गृह मंत्री अमित शाह के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, CRPF जवान घायल, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Political Desk | BTVBharat

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के काफिले से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में शाह की सुरक्षा में तैनात CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिछले हफ्ते कमाल अतातुर्क मार्ग पर हुआ था। टक्कर मारने वाले कार चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गुड़गांव के 42 वर्षीय अनुराग डोंग के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अनुराग डोंग काफी लापरवाही से तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। उन्होंने काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक को टक्कर मारी, जो 2 अन्य वाहनों के बीच में फंस गई। घायल CRPF जवान की पहचान 33 वर्षीय काशी सिंह के रूप में हुई है। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत चाणक्यपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है

पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो और स्पेशल सेल भी आरोपी कार चालक डोंग से गहन पूछताछ कर रही है। घटना के समय काफिला सम्राट होटल से सफदरजंग मार्ग की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस उपायुक्ता देवेश महला ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत चाणक्यपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। बता दें, यह घटना कुछ दिन पहले उच्च सुरक्षा वाले तुगलक मार्ग पर एक पंजीकरण नंबर वाले 2 SUV वाहनों को छोड़े जाने के बाद सामने आई है।

ये भी पढ़े: ECI: तृणमूल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, कहा- सोरेन-केजरीवाल के बाद ‘उनका’ निशाना बंगाल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles