PSLV-C55 से Singapore के 2 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग, धरती की निचली कक्षा में भेजे गए
Breaking Desk | BTV Bharat
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO ने आज दोपहर 2:19 बजे PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किए। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भेजे गए इस मिशन से TeLEOS-2 और LUMELITE-4 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया। इस मिशन में ISRO का एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म POEM भी भेजा गया।
POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम में कुछ टेस्टिंग करेगा
POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम में कुछ टेस्टिंग करेगा। यह PSLV की 57वीं उड़ान थी। POEM का पूरा नाम पीएसएलवी ऑरबिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल है। PSLV चार स्टेज वाला रॉकेट है। इसके तीन स्टेज तो समुद्र में गिर जाते हैं। आखिरी यानी चौथी स्टेज जिसे PS4 भी कहते हैं, सैटेलाइट को अपनी कक्षा में पहुंचाने के बाद अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है।
अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा
अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा चौथी बार किया जा रहा है। यह एक टेली कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। सिंगापुर सरकार ने इसे वहां के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के साथ मिलकर तैयार किया है। यह दिन-रात और सभी मौसमों में कवरेज देने में सक्षम होगा। यह 741 किलो वजनी है। यह आपदा प्रबंधन से जुड़ी सूचना देगा।