spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

UNDP HDI INDEX 2022: भारत में बढ़ गई लोगों की उम्र और कमाई, तारीफ में UN बोला- अद्भुत सफलता

UNDP HDI INDEX 2022: भारत में बढ़ गई लोगों की उम्र और कमाई, तारीफ में UN बोला- अद्भुत सफलता

National desk | BTV bharat

भारत में लोगों की औसत उम्र अब बढ़ गई है। अब देश में लोगों की औसत उम्र 67.7 साल हो गई है, जो अब तक 62.7 साल थी। इसके अलावा भारत की सकल राष्ट्रीय आय में भी इजाफा हुआ है। देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 6951 डॉलर हो गई है। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत 193 देशों में से 134वें स्थान पर आ गया है। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर है।

भारत इस बार मध्यम मानव विकास श्रेणी में आ गया

मानव विकास की बेहतर स्थिति की बदौलत भारत इस बार मध्यम मानव विकास श्रेणी में आ गया। इसके अलावा इस बार भारत ने लैंगिक असमानता सूचकांक में भी प्रगति दिखाई है। भारत की इस प्रगति पर UN ने भी शाबाशी दी है। यूएन इस देश की स्थिति में इस तरह के सुधार को शानदार बताया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के देश प्रतिनिधि केटलिन विसेन ने कहा, “भारत ने पिछले कुछ वर्षों में मानव विकास में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है। 1990 के बाद से, जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 9.1 वर्ष बढ़ गई है, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष 4.6 वर्ष बढ़ गए हैं और स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष 3.8 वर्ष बढ़ गए हैं।”

यूएनडीपी ने लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 जारी किया है

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम- यूएनडीपी की एक रिपोर्ट ‘मानव विकास रिपोर्ट 2023- 2024’ के सूचकांक में भारत में लैंगिक असमानता में गिरावट देखी गई है। यूएनडीपी ने लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत 0.437 स्कोर के साथ 193 देशों में से 108वें स्थान पर है। लैंगिक असमानता सूचकांक 2021 में भारत 0.490 स्कोर के साथ 191 देशों में से 122वें स्थान पर रहा।

ये भी पढ़े: Gutam Adani: गौतम अदाणी ने बताए बिजनेस में सक्सेस के 5 फॉर्मूले, चुनौतियों का भी किया जिक्र

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 2:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles