spot_img
42.9 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

Vladimir Putin ने Russia Election में जीत के बाद World War 3 को लेकर क्या कह दिया? | Ukraine War

Vladimir Putin ने Russia Election में जीत के बाद World War 3 को लेकर क्या कह दिया? | Ukraine War

International desk | BTV Bharat

व्लादिमीर पुतिन का पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। पुतिन नेरूस में हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। अमेरिका ने रूस के इन चुनावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक दायरे में चुनाव नहीं कराए गए हैं। वहीं बड़ी जीत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने विस्फोटक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब तीसरे विश्वयुद्ध से केवल एक कदम दूर है।

दुनिया अब तीसरे विश्वयुद्ध से केवल एक कदम दूर है

इसके लिए उन्होंने NATO को जिम्मेदार ठहराया और यह भी कहा कि इस तरह की स्थिति से हर कोई बचना चाहता है। 1962 की क्यूबा मिसाइल क्राइसिस के बाद रूस और पश्चिमी देशों के बीच अब तनाव चरम पर है। इसकी वजह है रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से भी ज्यादा से जारी युद्ध। राष्ट्रपति पुतिन कई बार परमाणु युद्ध की चेतावनी दे चुके हैं. हालांकि उनका यह भी कहा है कि यूक्रेन के युद्ध में उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीते महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि वह यूक्रेन का साथ देने के लिए यूक्रेन में सेना उतार देंगे।

 

कई पश्चिमी देश अब खुद को इस विवाद से दूर भी कर रहे हैं

वहीं कई पश्चिमी देश अब खुद को इस विवाद से दूर भी कर रहे हैं। रूस और NATO के बीच युद्ध की संभावना को लेकर मैक्रों ने कहा था कि इस दुनिया में कुछ भी हो ससकती है। वहीं अपनी जीत के बाद पुति ने कहा, सभी जानते हैं कि दुनिया विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि कोई चाहता है कि विश्वयुद्ध हो।

ये भी पढ़े: CAA पर रोक लगाने से Supreme Court का इनकार, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, 9 अप्रैल को फिर होगी सुुनवाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 18, 2024 8:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 18, 2024 8:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 18, 2024 8:55 PM
0
Total recovered
Updated on May 18, 2024 8:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles