spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रखा है नाम

Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रखा है नाम

Breaking Desk | BTV Bharat

महिला आरक्षण बिल आज लोकसभा में पेश किया गया। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के विपक्ष संविधान विधेयक, 2023 पेश किया। बिल के बारे में बताते हुए अर्जुन मेघवाल ने यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता पढ़ते हुए नारी शक्ति को नमन किया। इस बिल का नाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रखा गया है।

इस बीच विपक्ष की तरफ से हंगामा जारी रहा

इस बीच विपक्ष की तरफ से हंगामा जारी रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि आज यह बिल संसद में पेश किया गया है। अब इस पर बुधवार को बहस होगी। मेघवाल ने कहा कि विधेयक में फिलहाल 15 साल के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है और संसद को इसे बढ़ाने का अधिकार होगा। मेघवाल ने 2010 में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पारित होने के बाद उसे लोकसभा से पारित न कराने को लेकर तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की मंशा पर संदेह व्यक्त किया।

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं कराया जा सका

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पारित होने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं कराया जा सका, यह तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इस बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधेयक पर चर्चा बुधवार को होगी।

ये भी पढ़े: Anantnag Encounter: कर्नल, मेजर और DSP की शहादत का लिया बदला,आतंकी Uzair Khan को किया ढेर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,338
Confirmed Cases
Updated on September 22, 2023 8:59 AM
531,930
Total deaths
Updated on September 22, 2023 8:59 AM
572
Total active cases
Updated on September 22, 2023 8:59 AM
44,465,836
Total recovered
Updated on September 22, 2023 8:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles