spot_img
35.7 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

UP: कार हादसे में बाल-बाल बची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। यूपी के रामपुर शहर जाने के दौरान एक बड़ा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई प्रियंका गांधी। दरअसल किसान आंदोलन में मारे गए नवरीत के परिवार से मिलने और शोक जताने जा रही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। पर कैसे भी प्रियंका गांधी की कार इस हादसे का शिकार होने से बच गई है। खबर है कि प्रियंका 11.30 बजे तक नवरीत की शोकसभा में शामिल होगी।

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, कहा-अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा आंदोलन

रामपुर के लिए रवाना हुई प्रियंका गांधी

कृषि कानून को लेकर जो किसान आंदोलन चल रहा है उसमें टैक्टर रैली हिंसा के दिन एक किसान नवरीत की मौत हो गई जिसके लिए प्रियंका गांधी ने उसके परिवार से मिलने का फैसला किया, और रामपुर के लिए रवाना हो गई। जब प्रियंका गांधी रामपुर के लिए निकली तो उनके साथ उनका एक बड़ा काफिला भी था। और अचानक से प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जानकारी के बाद पता चला है कि अचानक ब्रेक लगने से दो से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। और बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

आपको बता दे कि नवरीत सिंह ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए गए थे और हाल ही भारत लौटकर आए थे और भारत आने के बाद वो दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल हुए और इस आंदोलन में हो रही हिंसा और लड़ाई -झगड़े में नवरीत ने अपनी जान गवा दी। खबर है कि आज नवरीत सिंह का भोग और अंतिम अरदास है जिसमें कई सारे नेता और किसान भी शामिल होगें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles