spot_img
16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

अतीक की फरार पत्नी पर 25 हजार का इनाम,Umesh Pal Murder Case में आरोपी है Shaista Parveen

अतीक की फरार पत्नी पर 25 हजार का इनाम,Umesh Pal Murder Case में आरोपी है Shaista Parveen

Breaking Desk | BTV bharat

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है। दरअसल, 11 मार्च को शाइस्ता का एक CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें वह ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ दिख रही है। साबिर वही शख्स है, जिसने कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी। इधर, अतीक अहमद को अहमदाबाद के साबरमती जेल से पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि अतीक ने हत्याकांड की पूरी रूपरेखा साबरमती जेल में ही बनाई थी।

पुलिस कोर्ट में रिमांड अर्जी लगाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है

पुलिस कोर्ट में रिमांड अर्जी लगाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है। माना जा रहा कि अगले सप्ताह अतीक को प्रयागराज लाया जा सकता है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को नामजद किया था। इस मुकदमे में बाद में अतीक के बेटे असद को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर पहले ही ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित है।

ये भी पढ़े: Snow Marathon: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ की चादर पर दौड़े धावक, 42 किमी वर्ग में विकेश बने विजेता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
530,806
Total deaths
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
6,350
Total active cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles