spot_img
26.8 C
New Delhi
Tuesday, April 30, 2024

Breaking News: थाईलैंड जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटाना पड़ा दिल्ली

Breaking News: थाईलैंड जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटाना पड़ा दिल्ली

Breaking Desk | BTV Bharat

देश की राजधानी दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस लैंड कराया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक टर्नबैक के दौरान फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी. दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाईलैंड के लिए सुबह 6 बजकर 41 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-1763 ने उड़ा भरी थी.

उड़ान के टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी देखी गई

वहीं, उड़ान के टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी देखी गई. सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को तुरंत वापस दिल्ली उतारने का फैसला लिया गया. इंडिगो के विमान ने 7 बजकर 31 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया. हवाई अड्डे के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी देखने के बाद पायलट ने वापस लैंडिंग की इजाजत मांगी. जिसके बाद एटीसी ने फ्लाइट को उतारने की इजाजत दी. वहीं, इस दौरान पूरी तरह इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है.

असल में विमान में हुआ क्या था

वहीं, अब तक ये खबर नहीं मिल सकी है कि असल में विमान में हुआ क्या था. पायलट को विमान के किस हिस्से में क्या क्या तकनीकी खराबी दिखी जिसको लेकर वापस लौटने की इजाजत मांगी गई. इससे पहले पिछले महीने 2 दिसंबर को इंडिगो की कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था. टेक्निकल ग्लिच के चलते इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते में ही मुंबई में लैंड कराया गया.

ये भी पढ़े: Kanjhawala Girl Accident: होटल मैनेजर का खुलासा हादसे के पहले पार्टी में दोनों लड़कियों के बीच हुई बहसाबहसी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 30, 2024 3:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 30, 2024 3:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 30, 2024 3:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 30, 2024 3:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles