spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Accident in Jammu: Samba में सड़क से फिसलकर नहर में गिरी बस, हादसे में 19 घायल

Accident in Jammu: Samba में सड़क से फिसलकर नहर में गिरी बस, हादसे में 19 घायल

Breaking Desk | BTV bharat

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आज एक बस के सड़क से फिसल कर नहर में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना समोत्रा ​​चन्नी इलाके में हुई क्योंकि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को घगवाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

घायलों में मजदूर और उनके परिजन शामिल हैं

अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में मजदूर और उनके परिजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर एक ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए कश्मीर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। छन्न समोत्रा गांव से करीब 75 मजदूर बस में सवार होकर श्रीनगर की ओर रवाना हुए थे।

यह बस चलने के थोड़ी देर बाद ही एक संपर्क नहर में पलट गई

यह बस चलने के थोड़ी देर बाद ही एक संपर्क नहर में पलट गई। बस मजदूरों से भरी हुई थी, इसलिए बस के नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। साथ ही घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया जाने लगा। बाहर निकालकर देखा तो 20 श्रमिकों को चोटें आई थीं। उन्हें घगवाल के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से चार गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल सांबा रेफर किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles