spot_img
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

Afghanistan: Taliban ने भारतीय Budget 2023 का किया स्वागत, कहा- राष्ट्रों के बीच संबंध सुधारने में मिलेगी मदद

Afghanistan: Taliban ने भारतीय Budget 2023 का किया स्वागत, कहा- राष्ट्रों के बीच संबंध सुधारने में मिलेगी मदद

National Desk | BTV Bharat

बजट-2023 को लेकर भारत में माहौल अभी भी गर्म है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-2024 पेश किया, जिसको लेकर कुछ लोगों ने अच्छा तो कुछ ने निराश कर देने वाला बजट बताया। वहीं तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया

तालिबान की यह टिप्पणी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर के विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव के बाद आई है। भारत के बजट का स्वागत करते हुए तालिबान के सदस्य सुहैल शाहीन ने कहा कि हम अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत के समर्थन की सराहना करते हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद करेगा। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान ने काबुल में सत्ता पर कब्जा कर लिया था इसके बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए और भारत द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को रोक दिया था।

ये भी पढ़े: Jammu: Joshimath जैसी तबाही के मुहाने पर डोडा का ठाठरी इलाका, नई बस्ती में बने 12 घरों में दरारें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,984
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 11:51 PM
530,808
Total deaths
Updated on March 21, 2023 11:51 PM
6,559
Total active cases
Updated on March 21, 2023 11:51 PM
44,159,617
Total recovered
Updated on March 21, 2023 11:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles