CM Kejriwal को CBI का समन जारी होने के बाद बोले Sanjay Singh , ‘अत्याचार का अंत जरूर होगा’
Political Desk | BTV bharat
दिल्ली शराब घोटाले में अभी मनीष सिसोदिया को राहत मिली भी नहीं थी कि अब आम आदमी पार्टी के ऊपर एक और मुसीबत आन पड़ी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेज है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे केजरीवाल को पेश होने को कहा है।
केंद्र सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है
अब इस समन के बाद AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान को रोकने के लिए आज CBI ने दिल्ली के सीएम को समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमें कितने भी समन और नोटिस क्यों न ही भेज ले लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा अभियान रुकेगा नहीं। हम इस अभियान को और भी तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।