spot_img
32.9 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

अजय देवगन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शेयर किया खास संदेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों के लिए खास संदेश शेयर किया है। और सबको बताया है कि पर्य़ावरण हमारे लिए कितना खास है और हमको हमेशा सबका ध्यान रखना बहुत जरुरी है। जाहिर है कि हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस (world Enviroment Day) का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है।

मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे की तस्वीर, आप भी देखें जैन का क्यूट लुक

गौरतलब है कि फिलहाल देश की स्थिति क्या है, किस तरह से हम गुजर रहे है। हर किसी को पर्यावरण के बारें में समझ आ गया है। जब ऑक्सीजन के लिए लोग यहां वहां भटक रहे थे और कइयों ने तो समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के चलते दम ही तोड़ दिया था। इस दौरान कई फिल्मी सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। वहीं इस खास दिन पर मनोरंजन जगत के तमाम चर्चित चेहरों ने पर्यावरण दिवस पर अपने आसपास की प्रकृति की हिफाजत करने की अपील की थी।

आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वह किसी पहाड़ी पर बैठे सुकून से ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने अपने फैंस से भी यही अपील की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ध्यान लगाएं, अक्सर इससे सभी सवालों और परेशानियों के जवाब मिल जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय ने ही इनके अलावा कई सारे सेलेब्स ने भी विश्व पर्यावरण पर कुछ ना कुछ शेयर किया है। भूमि पेडनेकर का मानना है कि हर उस शख्सीयत को इसमें अपना योगदान करना चाहिए जिसकी आवाज सुनी जाती है। वहीं दीया मिर्जा का कहना है कि दुनिया में हर शख्स को पर्यावरण संरक्षण पर काम करना चाहिए। इसके अलावा करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी ने भी बेहतर कल की कामना की है और लोगों से इसमें योगदान देने का आग्रह किया है।

सनी लियोनी के पति का छलका दर्द, बताया किस बीमारी से जुझ रहे हैं एक्टर

खास बात ये है कि इस खास मौके पर भारत का फिल्म प्रभाग दो दिवसीय ऑनलाइन फिल्म महोत्सव का भी आयोजन करेगा। इस फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है। इसमें 5 और 6 जून को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी फिल्मों को शामिल किया जाएगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 12:13 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 12:13 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 12:13 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 12:13 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles