spot_img
40.7 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

अमित शाह बोले- राज्यों में वैक्सीन की कमी नहीं, केंद्र कर रहा है सप्लाई

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ी है, वो डराने वाला है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण पाबंदियां बढ़ा दी गई है। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर अभी भी राज्यों और केंद्र सरकार के बीच विवाद जारी है। लेकिन अब इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) का बयान आया है। उन्होंने कहा देश में वैक्सीन की कमी की जानकारी सही नहीं है। सभी राज्यों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है।

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की खबरें आई हैं। खबर के मुताबिक वैक्सीन नहीं होने के चलते महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत झारखंड में कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। वहीं अब दिल्ली में भी वैक्सीन स्टॉक की कमी का दावा किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा दिल्ली में अब 4 से 5 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। यही वजह है कि दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में टीका लगाने की रफ्तार धीमी है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है बल्कि एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ने का है।

वैक्सीन की कमी गंभीर समस्या, सभी राज्यों की बिना पक्षपात मदद करे केंद्र: राहुल गांधी

इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने कोरोना की दूसरी लहर भारत (India) के जिन 10 राज्यों में सबसे तेजी से आ रहे है उनका लिस्ट जारी किया है। इन राज्यों में सबसे ऊपर देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र है, इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। इसके आलवे छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,60,542 हो गई। वहीं, 780 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,67,642 हो गई है।

इन 10 राज्यों में तेजी बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

सभी राज्यों की बिना पक्षपात मदद करे केंद्र

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए देशवासी परेशान है। देश में हर रोज 1 लाख से ऊपर मामले आ रहे है। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्यों और केंद्र सरकार के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट के बीच टीके की कमी होना बहुत गंभीर समस्या है और केंद्र सरकार को पक्षपात किए बिना सभी राज्यों की मदद करनी चाहिए।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 10:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles